Thursday, November 26, 2009

उनकी याद


मेरे दिल के आएने में हमेशा उनकी तस्वीर होती थी।
खुदा को ये मन्जूर ना हुआ तो इस दिल का क्या करें॥

उनकी याद में अब रोते है इसके सिवा हम क्या करें।
वो कह्ती हैं मुझे बेवफ़ा अब अपनी वफ़ा का क्या करें॥

मैं बेवफ़ा ही सही लेकिन उनकी यादों में तो जीता हूं।
तकलीफ़ तो तब होती है,जब उनके नाम का जाम पीता हूं॥

सोचा था उन्हें भुला दूंगा ,लेकिन हर पल उन्हे याद करता हूं।
कोइ बताये उन्हे कि आज भी मैं उनपे एतवार करता हूं॥

पथ्थर नहीं इन्सान हैं हम कैसे सहें टूटॆ दिल का सितम ।
अब अल्फ़ाज़ भी लडखडाते हैं जब लिखता हूं मैं दर्द ए गम ॥

Tuesday, November 10, 2009

हिन्दी को थप्पड़

भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और देश में भाषाओँ की विविधता ही इसकी अलग पहचान है |फिर ऐसा क्यों हुआ की महारष्ट्र के विधान सभा में अबू आजमी के हिन्दी में शपथ लेने पर एम. एन. एस के विधायको की थप्पड़ खानी पड़ी |ये इस देश का सबसे बड़ा अलोकतांत्रिक व्यवहार कहा जा सकता है |हिन्दी जो हमारी मातृभाषा है ये उसका अपमान है |इस अमानवीय व्यवहार के लिए उन विधायको को भले ही निलंबित कर दिया गया हो लेकिन ये कैसा मराठी भाषा प्रेम है जो देश को भाषाई राजनीति के तहत बिभाजित करने की कोशिश कर रहा है |
सही मायने में तो ये राज ठाकरे का गुंडाराज है जिसे देश की राष्ट्रीय पार्टी के द्वारा बढावा दिया जा रहा है |जब उन्होंने एक सप्ताह पहले ही ये बयान दिया था की हिन्दी में शपथ लेने वालो को हम देख लेंगे तो फिर उनके ख़िलाफ़ कोई भी कारवाई क्यों नही क्यों गई |पहले उतर भारतीयों के मुद्दे पर फिर अपने मराठी मानुष प्रेम को उन्होंने एक ऐसी राजनितिक हवा देने की कोशिश की है जिससे कांग्रेस पार्टी को राजनितिक लाभ तो मिलता दिख रहा है लेकिन शायद उनकी ये आदत उनके ख़िलाफ़ भी जा सकती है |अज भले इस अलोकतांत्रिक व्यबहार की भर्त्सना की जा रही हो लेकिन राज ठाकरे तो अपना काम कर गुजरे जिसके लिए उन्होंने विगत कुछ दिनों पहले अपनी प्रतिबधता दिखायी थी |
इस दबंगता को क्या कहा जाए |शायद तानाशाह कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी ,क्योंकि जैसी स्थिति देश में बन रही है वो सिर्फ़ भाषाई तौर पर किसी वर्ग विशेष ही नही वरन देश के हिन्दी और अहिन्दी भाषियों को बाँट रही है |ये देश की मातृभाषा का अपमान है |जहाँ पिछले छः महीने पहले लोक सभा में अहिन्दी भाषियों के द्वारा हिन्दी में शपथ लेने पर उनका जमकर स्वागत किया गया और मीडिया में ख़बर बनी वही दूसरी तरफ़ मराठी मानुष के भाषाई प्रेम से ये चित्र साफ़ हो गया है की वो अपनी छवि के बिल्कुल अनुरूप काम कर रहे है |क्या उन विधायको के निलंबन मात्र से कारर्वाई को पूरा मान लिया जाए या फिर इस फसाद की जड़ में पहुंचकर उसके समूल नाश की परिकल्पना को निर्धारित किया जाए
ये सवाल आज देश की तमाम जनताओं से है जो किसी न किस रूप में हिन्दी और अहिन्दी भाषी है |क्या इस समस्या का सही निदान कांग्रेस सरकार के पास है या फिर वो अपनी तुष्टिकरण और निजी स्वार्थो में देश की एकता अखंडता ,और अस्मिता को भाषाओ के तराजू पर तोल कर बेचना चाहेंगे|

Wednesday, November 4, 2009

देश का अपमान

देश सबसे पहले है और राष्ट्रीयता हमारी पहचान है |हम गर्व से कहते है की हम भारतीय हैं तो फिर ऐसा क्यों की हम अपनी एक पहचान को खो दें | पिछले कुछ दिनों पहले मुसलमान समुदायों की "जमात उलेमा ऐ हिंद " के बार्षिक सम्मलेन में मुल्लाओ ने कहा की हम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को नही गा सकते है ,आख़िर वजह क्या है क्या वो भारतीय नही ,या वो आज भी ख़ुद को इस देश का नही महसूस करते|"दारुल उलेम देओबंद" के द्वारा वर्ष २००६ में जारी किए गए एक फतवे में ऐसा कहा गया था की वंदे मातरम् को मुसलमान समुदायों के द्वारा नही गाया जा सकता है |
ये एक ऐसी भावना है जो अलगाववाद को जन्म दे सकती है | क्या मुस्लिम समुदाय भारत की राष्ट्रीय पहचान से जुड़ा नही है |या फिर वो अपनी एक इस्लामिक पहचान बनाना चाहते हैं ,बात बिल्कुल स्पष्ट है "जमात ऐ उलेमा"जैसे संगठन इस देश के अन्दर एक ऐसा राज्य का निर्माण चाहते है जिन पर सिर्फ़ मुल्लाओं का शासन हो |हमारा देश स्वतंत्र है और आज हर व्यक्ति को अभिवयक्ति की स्वंत्रता है लेकिन हम इस स्वतंत्रता का प्रयोग शायद ग़लत दिशा में कर रहे है|

आज देश की आबादी में मुसलमान समुदाय के लोग नही है क्या , देश का हर एक मुसलमान पहले हिन्दुस्तानी और बाद में मुसलमान होने की बात करता है| आज उन मुसलमान भाइयो से मेरा एक सवाल है की उनकी भारतीयता कहाँ गुम हो गई है| क्या उनके धर्मग्रन्थ कुर्रान के अनुसार राष्ट्र का सम्मान करना गुनाह है |क्या राष्ट्रीयता उनकी पहचान नही|देश के गृह मंत्री और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस विषय पर चुप रहना ही मुनासिब समझा लेकिन एक भारतीय होने के नाते ये सवाल किसी भी भारतीय के मन में जागृत हो सकता है |
इस्लाम के नाम पर जिहाद जायज है तो क्या उनका इस्लाम राष्ट्रीयता का पाठ नही पढाता है |

ये सवाल हर एक भारतीय से है जो ख़ुद को देश की एकता और अखण्डता का रक्षक घोषित करते है | ऐसी भावनाएँ और शब्द हमें एक देश के नागरिक होने के बावजूद भी आत्मीय रूप से बिभाजित कर सकते है और यह आत्मीय अलगाव हमें "हिंदू मुस्लिम भाई भाई" नही रहने देगा |

Monday, October 26, 2009

अश्क भर आते हैं |

इन आंखों में जब अश्क भर आते हैं ।
कुछ लोग इसमें डूबते नज़र आते हैं॥

शिकवा या शिकायत नहीं किसि से
दिल धड्कने के सवब याद आते हैं|

मुश्किल है आज संभलना ए दोस्त क्योंकि
मुसीबत मे अब तिनके भी डूबते नजर आते हैं|

इस दिल का अफ़साना हम भी सुनाते लेकिन
अफ़सोस है कि ये उनके जाने के बाद आते हैं||

दिल को दिलाशा दूं कैसे, कैसे संभालूं इसे
ये उनकी याद है कि वो अब यादों मे भी नजर आते हैं।

सोचता हूं कोरे कागज पर गज़ल लिखूं या मौशिकि
उनके हर लब्ज मुझे अब बोल नज़र आते हैं ॥

Wednesday, October 21, 2009

काश ऐसे होते !

जिन्दगी नायाब तरीके से हम क्यों जीते हैं।
रातें हो जाती है कम , दिन को पीते हैं॥

सोचा था कल होगा अच्छा , आज को जीते हैं।
अपनों में रह्कर भी हम गैरों से होते हैं॥

नयी शहर है नयी चुनौती सोच में हम दूबे रह्ते हैं।
उनकी यादों में अक्सर यूं तन्हा खोये रह्ते हैं॥

गगन जैसे झुकते हम भी , होती एक कंचन काया।
सबसे प्यारे हम भी होते , अगर होती न संग माया॥

सपनों के शीशमहल भी अब टूटते दिखते हैं।
काश कोइ होता अपना ये हम किससे कह्ते हैं ॥

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails